200 ईसा पुरानी आइसक्रीम, दुनिया का पहला आइसक्रीम पार्लर , साईकिल पर आइसक्रीम
1) 200 ईसा पूर्व के आस पास चीन में चावल और दूध के मिश्रण को जमाकर खाने की परम्परा मिलती है।
2) रोम के शासक " नीरो " (शासन काल 37 ई॰ से 68 ई॰ तक) पहाड़ों पर जमी बर्फ मंगाता था और उसे फलों के ऊपरी हिस्से में मिलाकर खाता था।
3) संभवतः अरब जगत के लोगों ने सबसे पहले आइसक्रीम के उत्पादन में बड़े पैमाने पर दूध का इस्तेमाल शुरु किया।वे फलों की बजाय चीनी मिलाकर इसे मीठा करते थे।
4) फालूदा आइसक्रीम की शुरुआत ईरान और अफगानिस्तान में मानी जाती है। मुगल शासन काल में ये भारत में आई।
पहला आइसक्रीम पार्लर आइसक्रीम बनाने के आसान तरीके के विकसित होने से इसकी खपत में बढ़ोत्तरी हुई। उसी दौर में रेफ्रिजरेटर के अस्तित्व में आने के बाद इसको घरों में संरक्षित रखा जाना शुरू हुआ।
दुनिया का पहला आइसक्रीम पार्लर
दुनिया के पहले आइसक्रीम पार्लर की शुरुआत 1776 में अमेरिका में हुई थी।
20 वी सदी में ब्रिटेन में आइसक्रीम बनने के आसान तरीके विकसित होने से इसकी खपत में बढ़ोत्तरी हुई। उसी दौर में रेफ्रिजरेटर के अस्तित्व में आने के बाद इसको घरों में संरक्षित रखा जाना शुरु हुआ
18 वी सदी में ब्रिटेन और अमेरिका की रेसिपी में आइसक्रीम बनने की आधुनिक विधि मिलती हैं।
ऑक्सफोर्ड के अनुसार 1744 में पहली बार आइसक्रीम शब्द का उल्लेख मिलता हैं।
साइकिल में आइसक्रीम बेचने की शुरुआत
साइकिल में आइसक्रीम लेकर बेचने की शुरुआत लंदन में हुई थी। जिसमें बेचने वाले डिब्बे पर लिखा होता था ।


Comments
Post a Comment