च्युंगम का आविष्कार का आविष्कार किसने किया,च्युंगम की पहली फैक्ट्री

च्युंगम का आविष्कार जॉन बी कर्टिस (Jhon B Curtis ) ने 1848 में किया था।


              Jhon B Curtis

जाॅन बी कर्टिस

जॉन बी कर्टिस (Jhon B Curtis) का जन्म 10 अक्टूबर,1827 को हैंपटेन, अमेरिका में हुआ था।

माता-पिता

जॉन बी कर्टिस की मां का नाम मैरी बी बैकाॅन (Marry B Bacon) और इनके पिता जॉन कर्टिस (Jhon Curtis) थे।

जॉन बी कर्टिस 21 वर्ष की आयु में राह में उगी झाड़ियों को काटने का काम करते थे इसी दौरान, उन्होंंने अपने बाकी
साथियों की तरह स्प्रूस (Spruce) नामक पेड़ो से गिरने वाले पदार्थ को चबाते थे।

               Spruce Tree

यह चबाने में अच्छा तो लगता था लेकिन जल्दी ही अपनी लोच खो देता था और ऐसे में उसे चबाने का आनन्द चला जाता था।

जॉन ने इसे और अधिक समय तक लचिला बनाये रखने के लिए,इसे अपनी मां के स्टोफ पर पकाना शुरू किया ।

फिर इसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्वादों का मिश्रण मिलाना शुरु किया। जॉन के दोनों प्रयोग सफल रहे।

जॉन के द्वारा बनाया गया गम (Gum) 
अधिक देर तक टिकता था और  विभिन्न 
स्वादों तथा खुशबुओं का भी इस्तेमाल होता था।

च्युंगम की पहली फैक्ट्री 

जॉन बी कर्टिस ने झाड़ियों को काटने का काम छोड़ दिया और अपना पूरा ध्यान च्युंगम बनाने पर लगाया।
 



       
 








जल्द ही यह काम काफी सफल हो गया, पहले जहां जॉन को झाड़ियों को काटने के लिए प्रति सप्ताह 5$ मिलते थे। वही अब जाॅन 1000 $ कमा रहे थे।

इस व्यवसाय के रूप में जाॅन ने पहले ही वर्ष शुद्ध लाभ के रूप में 5000 $ कमाया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?