सत्यवती कौन थी ?

महाराज शांतनु की दूसरी पत्नी थी सत्यवती। 

इनकी माँ आद्रिका नाम की अप्सरा थी जो श्राप के कारण मछली रूप में थी और इनके पिता राजा उपरिचर थे।

एक बार कुछ मछुआरों ने एक मछली को यमुना नदी से पकड़ा जिसके पेट से दो इंसानों के बच्चें निकले, एक लड़का और एक लड़की।

मछुआरें उस मछली और बच्चों को राजा उपरिचर के पास ले गए। तब राजा ने उस लड़के को गोद ले लिया और उसका नाम मत्स्य रखा और उस कन्या को राजा ने मछुआरों को दे दिया,जिसे दाशराज नाम के मल्लाह ने पाला। 

इस कन्या के शरीर से मछली के जैसी गंध आती थी जिसके कारण इनका नाम मत्स्यगंधा (सत्यवती) पड़ा। इन्हें सत्यवती भी कहते थे।

वे यमुना नदी में नाव से लोगों को पार उतारती थी। उसी समय इनकी भेंट ऋषि पराशर से हुई और वो सत्यवती पर आसक्त हो गए। उन्होंने सत्यवती से वरदान मांगने को कहा ,तब सत्यवती ने अपने शरीर से आने वाली मछली जैसी दुर्गंध को सुगंध में बदलने का वर माँगा और ऐसा ही हुआ। 

इसके बाद उन्होंने पराशर ऋषि से समागम किया और उनके शरीर से उत्तम गंध आने लगी जिसके कारण वे "गंधवती" के नाम से प्रसिद्ध हुई।

पृथ्वी पर एक योजन दूर के मनुष्य भी इनकी सुगंध का अनुभव कर लेते थे इसके कारण उनका दूसरा नाम योजन गंधा भी हो गया। 

सत्यवती और पराशर ऋषि का एक पुत्र हुआ, जो यमुना द्वीप पर पैदा हुआ था, आगे चलकर वे वेदव्यास के नाम से प्रसिद्ध हुए।

सत्यवती के साथ ही महाराज शांतनु का विवाह हुआ था। 

 सत्यवती, महाराज शांतनु (भीष्म के पिता) की दूसरी पत्नी थी। इनके दो पुुत्र थे, चित्रांगद और विचित्रविर्य।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?