सोमनाथ मंदिर कितनी बार तोड़ा और बनवाया गया ?

1) इस मंदिर पर 17 बार आक्रमण किया गया था। 


2) इस मन्दिर के इतिहास के बारे में कहा जाता है कि ईसा के पूर्व यहां एक मन्दिर था जिस जगह पर दूसरी बार मन्दिर का निर्माण 7 वीं सदी में वल्लभी के मैत्रक राजाओं ने करवाया।


3) 8 वीं सदी में सिंध के अरबी गवर्नर जुनायद ने तोड़ने के लिए अपनी सेना भेजी।


4) प्रतिहार राजा नागभट्ट ने इसका तीसरी बार निर्माण कराया।


5) अरब यात्री अलू बर्णी ने यात्रा वृतांत में इस मंदिर के बारे में लिखा। जिससे प्रभावित होकर महमूद गजनवी ने 1024 में हाथ जोड़कर पूजा कर रहे हजारों लोगों को कत्ल कर दिया। उसने मंदिर में लूटपाट और तोड़फोड़ भी की। उसने यहां लगे चन्दन के दरवाजे तक को भी उखाड़ दिया।


6) बाद में राजा भीमदेव ने इस मंदिर को बनवाया और साल 1093 में सिद्धराज जयसिंह ने भी मंदिर की प्रतिष्ठा में सहयोग दिया।


7) साल 1168 ईसवी में विजेश्वर कुमार पाल और सौराष्ट्र के राजा खंगार ने भी सोमनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण करवाया था।


8) साल 1297 में जब दिल्ली सल्तनत के अलाउद्दीन खिलजी ने जब गुजरात पर कब्जा किया तब इस मंदिर को 5 वीं बार गिराया गया। उसके सेनापति नुसरत खान ने मंदिर को लुटा।


9) साल 1395 ईसवी में गुजरात के सुल्तान ने मुजफ्फर शाह ने भी मंदिर को तोड़ा।


10) साल 1413 ईसवी में अहमद शाह ने सोमनाथ मंदिर को तोड़ा।


11) फिर औरंगजेब ने इस मंदिर को साल 1706 में गिरा दिया।


12) साल 1783 में इंदौर कि रानी अहिल्या बाई होलकर ने मूल मंदिर से कुछ ही दूरी पर पुजा के लिए सोमनाथ का एक और मंदिर बनवाया।


13) आजादी के बाद वर्तमान भवन का निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल और राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने बहुत ही भव्य निर्माण करवाया।


14) 1 दिसंबर 1995 को भारत के राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने इसे राष्ट्र को समर्पित करती है।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?