श्री कृष्ण के कई विवाह कैसे हुए ?
(१)मित्रविंदा - अवंती (उज्जैन) देश के राजा थे विंद और अनुविंद।
वे दुर्योधन के अनुयायी थे। उनकी बहन का नाम मित्रविंदा था, जिसने स्वयंवर में भगवान कृष्ण को अपने पति के रूप में चुना।
लेकिन विंद और अनुविंद ने अपनी बहन को रोक दिया।
मित्रविंदा श्री कृष्ण की बुआ राजाधिदेवी की पुत्री थी। श्री कृष्ण मित्रविंदा को (उनकी इच्छा से) बल पूर्वक हर ले गये।
(२) लक्ष्मणा - मद्रदेश के राजा की पुत्री थी लक्ष्मणा। वह अत्यंत सुंदर थी। श्री कृष्ण ने स्वयंवर में अकेले ही उसे हर लिया था।
(३) कालिंदी - सूर्य देव की पुत्री थी कालिंदी। कालिंदी ने यमुना किनारे भगवान विष्णु को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की।
भगवान सूर्य ने कालिंदी के लिए यमुना जल में एक भवन बनवाया जिसमें वे रहती थी।
ये सारी बातें जब अर्जुन ने श्री कृष्ण जी को बतायी तब कृष्ण जी ने कालिंदी को अपने रथ पर बैठाया और युधिष्ठिर के पास गये,फिर उनसे विवाह कर लिया।
(४) रुक्मिणी - रुक्मिणी जी का विवाह, उनके भाई रुक्मी शिशुपाल के साथ करना चाहते थे। लेकिन रुक्मिणी जी श्री कृष्ण से प्रेम करती थी और उन्हीं से विवाह करना चाहती थी।
इसलिए रुक्मिणी जी ने कृष्ण जी को संदेश भेजा और कृष्ण जी ने गौरी पूजा के समय उनका हरण कर लिया।
(५) सत्यभामा - सत्यभामा के पिता अपने भाई प्रसेन की मृत्यु से बहुत दुःखी हो गये थे। सत्यभामा के पिता को लगा कि स्यमंतक मणि को लेने के लिए श्री कृष्ण ने प्रसेन की हत्या कर दी।
इस कलंक को दूर करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने ऋक्षराज जाम्बवान् पर विजय प्राप्त की और वह रत्न लाकर सत्यभामा के पिता को दे दिया।
सत्यभामा का विवाह किसी और से तय होने के बाद भी, सत्यभामा के पिता ने प्रायश्चित के तौर पर सत्यभामा को श्री कृष्ण को सौंप दिया और उनका विवाह हो गया।
(६) जम्बवती - जम्बवती के पिता ऋक्षराज जाम्बवान् थे, जिनका कृष्ण जी से 27 दिन तक युद्ध हुआ, लेकिन जब जाम्बवान् जी को पता लगा की कृष्ण ही श्री राम हैं। तब जाम्बवान् जी ने स्यमंतक मणि के साथ जम्बवती को कृष्ण जी को सौंप दिया और दोनों का विवाह हो गया।
(७) सत्या - सत्या के पिता ने इनका स्वयंवर रचाया जिसकी शर्त थी कि जो तीखे सिंग वाले सात बैलों को हरा देगा मैं उसी से अपनी पुत्री का विवाह करूंगा।
कृष्ण जी ने उनकी ये शर्त पुरी की और सत्या का विवाह कृष्ण जी से हो गया।
(८) भद्रा - कृष्ण जी, भद्रा के मामा के बेटे थे। भद्रा कृष्ण जी को बहुत पसंद करती थी। जब भद्रा के पिता को ये बात पता चली तब उन्होंने कृष्ण जी से भद्रा का विवाह कर दिया।
Comments
Post a Comment