भीकाजी कामा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियां !

1) 24 सितंबर,1861 को बम्बई (मुम्बई) में इनका जन्म, एक सम्पन्न परिवार में हुआ था।

2) 1885 में इनकी शादी रूस्तम कामा से हुई।

3) 1902 में वो लंदन चली गई।

4) 1904 में मैडम भीकाजी की भेंट श्यामजी कृष्णवर्मा से हुई।

5) 1907 में सरदार सिंह राणा के सहयोग से उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तैयार कराया। 22 अगस्त ,1907 को जर्मनी के स्टटगार्ट नगर में आयोजित 7 वीं अंतरराष्ट्रीय सोशलिस्ट कांग्रेस में इस ध्वज को फहराया था। 

6) 1896 में मुंबई में प्लेग की बीमारी के दौरान बीमारों की सेवा की और बाद में खुद भी इस बीमारी से ग्रस्त हो गई, ईलाज के बाद वे स्वस्थ हो गई।

7) 3 अगस्त, 1936 में बम्बई (मुम्बई) के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद मैडम भीकाजी का निधन हो गया।

8) 26 जनवरी,1962 को उनके नाम का भारतीय डाक टिकट जारी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?