दुर्गा देवी वोहरा भाग - 2
क्रांतिकारी जीवन
दुर्गा देवी वोहरा के पति क्रांतिकारियों के साथी थे इसलिए उन्हें सभी सम्मान से "दुर्गा भाभी " कहते थे।
दुर्गा देवी का काम राजस्थान से हाथियार लाकर क्रान्तिकारियों को देना था।चंद्रशेखर आजाद ने जिस पिस्तौल से खुद को गोली मारी थी, वो भी दुर्गा देवी ने ही उन्हें लाकर दी थी।
भगवती चरण वोहरा ने " हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन पार्टी " के लिए घोषणा पत्र तैयार किया था।
अंग्रेजी सरकार के द्वारा करतारसिंह को मात्र 19 वर्ष की आयु में फांसी दे दी गई थी। भारतीय नौजवान सभा ने 1926 में शहीदी दिवस पर उनकी मूर्ति स्थापित की थी। उस पर जो सफेद कपड़ा उढ़ाया जाने वाला था, उसे दुर्गा देवी और सुशीला देवी ने अपनी उंगलियों से खून निकाल कर रंगा था।
दुर्गा देवी के ससुर ने मृत्यु से पहले उन्हें 40,000 हजार रूपए और उनके पिता ने 5000 हजार रुपए दिए थे। ताकि उनके बुरे समय में काम आए।
पर दुर्गा देवी ने इस धन का इस्तेमाल क्रान्तिकारियों की मदद के लिए किया।
1927 में साइमन कमीशन भारत आया, जिसका विरोध लाला लाजपत राय के साथ मिलकर क्रान्तिकारियों ने किया ,जिसमें अंग्रेजी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे घायल होकर लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई।
जिसके बाद दुर्गा देवी ,भगत सिंह और उनके साथियों ने लाला जी की हत्या का बदला लेने के लिए लाठीचार्ज का हुक्म देने वाले अंग्रेज अफसर स्कॉट की हत्या का निर्णय लिया गया।
जिसका जिम्मा भगत सिंह, राजगुरू और उनके साथियों को मिला। लेकिन गलती से स्कॉट की जगह सोंडर्स को गोली लग गई और उसकी मृत्यु हो गई।
इसके बाद जब भगत सिंह, राजगुरू और चंद्रशेखर आजाद ,अंग्रेज सरकार के आंखो में धूल झोंककर दुर्गा देवी, भगत सिंह की पत्नि का नाटक करके और अपने बेटे शचि को लेकर लाहौर से निकलने में मदद की।
जब भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को असेम्बली में बम फेंकने के लिए गिरफ्तार किया गया था ,तब दुर्गा देवी ने अपने सारे गहने बेचकर 3000 रूपए वकील को दिए ,भगत सिंह का केस लड़ने के लिए।
28 मई ,1930 को रावी नदी के तट पर बम का परीक्षण करते समय दुर्गा देवी के पति ,भगवती चरण वोहरा की बम फटने से मौत हो गई।
दुर्गा देवी ने लाहौर और कानपुर में पिस्तौल चलाने का प्रशिक्षण लिया था जो 9 अक्टूबर ,1930 को काम आया ,दुर्गा देवी ने गवर्नर " हैली " पर गोली चलायी। " हैली " तो बच गया पर सैनिक अधिकारी "टेलर " घायल हो गया।
Comments
Post a Comment