दुर्गा देवी वोहरा भाग - 1

भारत की स्वतंत्रता में महिलाओं का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा है। जिसमें से दुर्गा देवी वोहरा एक है।

प्रारंभिक जीवन

दुर्गा देवी वोहरा का जन्म 7 अक्टूबर, 1907 को इलाहबाद के शहजादपुर गांव में हुआ था। उनकी माता का नाम यमुना देवी और पिता का नाम बांके बिहारी बट्ट था। उनके जन्म के 10 माह बाद ही उनकी माता का देहांत हो गया। 



विवाह और शिक्षा

उनकी शिक्षा आगरा में हुई और उनके होने वाले पति भगवती चरण वोहरा भी आगरा में ही शिक्षा प्राप्त कर रहें थे।

दुर्गा देवी वोहरा जब 11 वर्ष की थी तब उनका विवाह 15 वर्षीय भगवती चरण वोहरा से कर दिया गया था। बाद में भगवती चरण वोहरा लाहौर चले गए और अपनी पत्नि को भी साथ ले गए। 


1923 में दुर्गा देवी और भगवती चरण वोहरा ने प्रभाकर की डिग्री हासिल की।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?