पृथ्वी पर चाय (Tea) की उत्पत्ति कैसे हुई ?


पृथ्वी पर चाय की उत्पत्ति के बारे में जापान कि एक लोक कथा प्रसिद्ध है -


कथा के अनुसार 520 ई॰ में दारूपा नामक एक बौद्ध पुजारी धर्म प्रचार के लिए भारत से नानकिंग गया था। वहां उसका खूब आदर सत्कार हुआ और वह " ता मो " के नाम से प्रसिद्ध होकर वहीं स्थायी रूप से रहने लगा।


एक बार उसने अपने अनुयायियों के सामने व्रत लिया कि वह नौ वर्षो तक साधना करेगा और उस काल में वह पल भर के लिए भी नींद के वश में न होगा। पर वह नींद को नहीं जीत सका और सो गया।


नींद से उठने पर उसे प्रायश्चित हुआ। अपनी इस कमजोरी के लिए क्रोध में आकर उसने अपनी आंखो की पुतलियों को नोच - नोचकर फेक दिया। उसकी आंखो की वह पुतलियां जहां जहां गिरी, वहीं - वहीं एक एक झाड़ी उग गई। जिसे चाय की झाड़ी का नाम दिया गया।


इसी से मिलती जुलती एक कहानी चीन में भी मिलती है। जिसमें एक बौद्ध भिक्षु की कटी पलकों से चाय की झाड़ियां उगी बताई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?