1) चाय का जन्म चीन में हुआ था और वहां से उत्तर पूर्वी भारत में इसका प्रसार हुआ।
2) आयुर्वेद के किसी ग्रंथ में चाय का उल्लेख नहीं मिलता।
3) संस्कृत में चाय को " श्यामाचर्णा " कहते है।
4) चीनी भाषा में चाय को पहले ' चा ' और बाद में चाय के नाम से जाना जाने लगा।
अंग्रेजी में चाय को ' टी ' या टे कहते है।
5) चाय पर लिखी सबसे पहली किताब का नाम "चुचांग " है। इसका संपादन आठवीं शताब्दी में "ल्यूओ " नाम के चीनी विद्वान ने किया था। इस किताब में चाय की पत्ती और चाय बनाने कि विधि के बारे में लिखा गया है।
चीन में इस पुस्तक को " चाय - वेद " के नाम से जाना जाता है।
6) दूसरी किताब चीन में " चाक्यो " नाम की मिलती है। जिसे वहां के लोग " चाय - शास्त्र " के नाम से जानते है।
7) चाय की पूरी प्रक्रिया को चीन में " चो - नो - यु " कहा जाता है।
8) ईसा मसीह के जन्म से 2737 साल पहले चीन में सेन नांग नामक एक राजा थे। चीन में चाय का प्रचलन उसी ने शूरू किया था।
9) बौद्ध मठो में पुजारियों ने अफीम के घातक नशे के विरूद्ध चाय पीने की प्रथा प्रारंभ की।
10) ब्रिटेन में लोगों ने सबसे पहले सन् 1657 में चाय पी।
11) दूध मिलाकर चाय पीने का रिवाज सबसे पहले 17 वीं शताब्दी में शूरू हुआ।
12) चाय की उत्पत्ति के आरंभिक काल में चाय के पौधे विशेषकर दक्षिण एशिया , दक्षिण - पश्चिमी कहीं, उत्तर - पूर्वी भारत , बर्मा , स्याम और इंडोचीन में पाए गए।
13) चाय की खेती बौद्ध धर्मावलंबियों के संरक्षण में सबसे पहले चीन में फैलाई गई और उसके बाद जापान में शुरू हुई।
14) चीन और जापान के बाद और देशों में भी चाय का प्रचार हुआ। सन् 1694 ई॰ में चाय की खेती की शुरुआत की।
15) 17 वीं शताब्दी में ही " डच " लोग इसे यूरोप ले गए , जहां 18 वीं सदी के शुरुआत तक इसका काफी प्रचार हो गया।
16) सन् 1659 ई॰ में लंदन के अंदर सबसे पहली चाय बेचने की दुकान स्थापित हुई।
17) सन् 1664 ई॰ में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने चाय का प्रचार करना आरंभ किया।
18) लॉर्ड कर्जन ने देश में चाय का प्रचार कराने में सबसे अधिक मदद की।
19) सन् 1834 में भारत के तत्कालीन लॉर्ड विलियम बेटिंग ने चाय की उत्पत्ति के लिए एक संस्था की स्थापना की।
20) सन् 1911 ई॰ में चाय का प्रचार दक्षिणी अमरीका में हुआ।
21) चाय के प्रचार ईस्ट इंडिया कम्पनी ने सन् 1664 में ब्रिटेन के सम्राट चार्लस द्वितीय को 40 शिलिंग प्रति पौंड मूल्य वाली 18 औंस चाय भेंट की। इसकी वजह से वहां पर चाय का प्रचार बहुत तेजी से हुआ।
22) सन् 1955 ई॰ में चीननियोव नामक एक लेखक ने चाय में दुध मिलाने के बारे में लिखा।
23) चाय के साथ बिस्कुट और केक खाने की प्रथा का आरंभ एक फ्रेंच महिला दासेव आव बेडफोर्ड में विलियम चतुर्थ (चौथे) के समय में किया।
24) लंदन के अखबार "मर्करीससपोलिटिक्स " में सबसे पहले चाय का विज्ञापन सन् 1658 ई॰ में प्रकाशित हुआ।
25) बैल , बकरी और कोई भी पशु चाय की हरी या सुखी पत्तियों को विषैले होने के कारण नहीं खाते।
Comments
Post a Comment