वेद कितने पुराने है ?
वेद चार हैं - ऋग्वेद , यजुर्वेद ,सामवेद , अथर्ववेद।
महाराष्ट्र के एक पंडित बालासाहेब हरदास अपने सार्वजनिक व्याख्यानों में वेदकाल संबंधी विविध विद्वानों के अनुमान इस प्रकार है -
1) मैक्समुलर आदि पाश्चात्य विचारधारा के लोग वेदों को 3500 वर्ष पूर्व के मानते है।
2) राजापुर के पताशकर शास्त्री वेदों में उल्लिखित नक्षत्रादि स्थिति के अनुसार वेदों को 21000 वर्ष पूर्व के मानते थे।
3) पंडित सुधाकर द्विवेदी का निष्कर्ष था कि वेद 54000 वर्ष पूर्व के थे।
4) पंडित कृष्ण शास्त्री गोडबोले का अनुमान था कि वेद उस संख्या से भी 18000 वर्ष पूर्व के थे।
5) पंडित दयानंद सरस्वती के अनुसार वेद लगभग 2 अरब वर्ष प्राचीन है।

Comments
Post a Comment