कस्तूरबा गांधी - 1
गांधी जी की पत्नी,जो एक निडर और स्वाभिमानी महिला थी
प्रारंभिक जीवनकस्तूरबा का जन्म 11 अप्रैल ,1869 को गुजरात के काठियावाड़, पोरबंदर नगर में हुआ ।
इनके पिता का नाम गोकुलदास मकनजी था वे एक साधारण व्यापारी थे। कस्तूरबा अपने पिता की तीसरी सन्तान थी।
विवाह
कस्तूरबा पढ़ी लिखी नहीं थी। मात्र सात वर्ष की उम्र में ही कस्तूरबा की सगाई मोहनदास करमचंद गांधी से कर दी गई। गाँधी जी कस्तूरबा से 6 माह छोटे थे। जब कस्तूरबा 13 साल की हुई तब, उनका विवाह कर दिया गया।
1888 तक वे अपने पति के साथ रही , इनके बाद गाँधी जी जब इंग्लैंड चले गये, तब लगभग 12 साल तक दोनों अलग ही रहे।
सन्तानें
कस्तुरबा गांधी ने कुल 5 पुत्रों को जन्म दिया। उनका पहले पुत्र का जन्म तब हुआ जब वे 16 वर्ष की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद वह चल बसा। इसके बाद हरिलाल, मणिलाल और रामदास गांधी का जन्म हुआ।
देवदास गांधी का जन्म तब हुआ जब कस्तुरबा दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी के साथ रहने लगी। कस्तुरबा गांधी लगभग 17 से 18 वर्ष तक दक्षिण अफ्रीका में रही।

Comments
Post a Comment