पहला भारत रत्न किसे और कब दिया गया ?

1. भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी,1954 को, उस समय के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी।



2. 1954 में भारत रत्न सी. राजगोपालाचारी ,सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी. वी . रमन को दिया गया था।

3) 1955 में मरणोपरांत भी सम्मान देने का प्रावधान इसमें जोड़ दिया गया।

4. सचिन तेंदुलकर पहले खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के भारत रत्न विजेता थे। 2013 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

5. 2013 में ही सचिन तेंदुलकर के साथ वैज्ञानिक सी. एन.आर .राव को भी भारत रत्न दिया गया।


6. प्रधानमंत्री द्वारा भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश राष्ट्रपति से की जाती है इसके लिए कोई औपचारिक सिफारिश आवश्यक नहीं।


7. भारत रत्न पाने वालों को महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता हैं। सरकार वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंट में उन्हें जगह देती है। वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंट का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है। 

8. भारत रत्न विजेताओं को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति , प्रधानमंत्री ,उपप्रधानमंत्री , राज्यपाल , पूर्व राष्ट्रपति , पुर्व प्रधानमंत्री , मुख्य न्यायाधीश , लोकसभा अध्यक्ष , कैबिनेट मंत्री , मुख्यमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद स्थान मिलता है।

9. मदर टेरेसा को 1980 में भारत रत्न पाने वाली पहली नागरिकता - प्राप्त भारतीय नागरिक थीं।

10. 1987 में दो गैर भारतीय व्यक्तियों खान अब्दुल गफ्फार , पाकिस्तान से और 1990 में नेल्सन मंडेला, दक्षिण अफ्रिका के पुर्व राष्ट्रपति  को भारत रत्न दिया गया। 

11. भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाण पत्र और एक पदक मिलता है, कोई धनराशि नहीं मिलती है। इसे पाने वालों को विभिन्न सरकारी विभाग सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।  
किसी विशेष वर्ष में वार्षिक पुरस्कारों की संख्या 3 तक होती है। 

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?