Posts

Showing posts from October, 2025

जरासंध कौन था ?

💠मगध देश के राजा बृहद्रथ (वृहद्रथ) ने काशी नरेश की दो कन्याओं से विवाह किया था। इन्हीं के पुत्र का नाम जरासंध था। जरासंध की पुत्री अस्ति और प्राप्ति का विवाह मथुरा के राजा कंस से हुआ था। 💠महात्मा चण्डकौशिक ने एक आम को अभिमंत्रित करके राजा वृहद्रथ को दिया,जिसे उनकी दोनों रानियों ने आधा - आधा ग्रहण किया। इसी से जरासंध का जन्म हुआ।  💠जरासंध का जन्म दो मांओं से आधे आधे भाग में हुआ था। जिसे माताओं ने डर से फेंक दिया। तब जरा नाम की राक्षसी ने इन दोनों टुकड़ों को उठा लिया और जोड़ दिया। 💠राजा वृहद्रथ ने सब जानकर उसका आभार व्यक्त किया और कहा कि इस बालक को जरा ने संधित (जोड़ा है) किया है इसलिए इसका नाम जरासंध होगा।  💠जरासंध के पास 23 अक्षौरिणी सेना थी। जरासंध ने श्री कृष्ण पर 18 बार आक्रमण किया था। श्री कृष्ण ने 17 बार जरासंध को हराया और 1 बार जरासंध ने कृष्ण जी को हराया। 💠जरासंध ने 20,800 (बीस हजार आठ सौ) राजाओं को पहाड़ों की घाटी में ,एक किले के भीतर कैदी बनाकर रखा था। जरासंध की मृत्यु के बाद श्री कृष्ण ने सभी राजाओं को कारागार से मुक्त कर दिया।  💠जरासंध की मृत्यु के ...

श्री राम कैसे दिखते थे ?

Image
⚜️श्रीमदवाल्मीकि रामायण के अनुसार  श्री राम बुद्धिमान, नितिज्ञ, वक्ता,शोभायमान और शत्रुसंहारक है।  ⚜️उनके कंधे मोटे और भुजाएँ बड़ी - बड़ी है। ग्रीवा शड़्ख के समान और ठोड़ी मांसल (पुष्ट) है।  ⚜️उनकी छाती चौड़ी तथा धनुष बड़ा है। गले के नीचे की हड्डी मांस से छिपी हुई है।  ⚜️वे शत्रुओं का दमन करने वाले हैं।उनकी भुजाएं घुटनों तक लंबी ,मस्तक सुंदर, ललाट भव्य और चाल मनोहर है। ⚜️उनका शरीर (अधिक ऊँचा या अधिक नाटा न होकर) मध्यम और सुडौल है। देह का रंग चिकना है। वे बड़े प्रतापी है।  ⚜️उनका वक्ष स्थल भरा हुआ है, आँखें बड़ी - बड़ी है। वे शोभायमान और शुभ लक्षणों से संपन्न हैं।  ⚜️धर्म के ज्ञाता, सत्यप्रतिज्ञ तथा प्रजा के हित साधन में लगे रहने वाले हैं। वे यशस्वी, ज्ञानी,पवित्र ,जितेंद्रिय और मन को एकाग्र रखने वाले हैं। ⚜️ वे प्रजापति के समान पालक ,श्री संपन्न , वैरिविध्वंसक और जीवों रक्षक है। ⚜️स्वधर्म और स्वजनों के पालक, वेद वेदांगों के तत्त्ववेत्ता तथा धनुर्वेद में प्रवीण है।  ⚜️वे अखिल शास्त्रों के तत्वज्ञ, स्मरण शक्ति से युक्त और प्रतिभा संपन्न है।   ⚜️ वे ...