Posts

Showing posts from December, 2021

महिला स्वतन्त्रता सेनानियों को मिली सजाएं ?

Image
भारत की स्वतन्त्रता में महिलाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और जिनके कारण कई महिलाओं को कड़ी सजा और जुर्मानों का भुक्तान करना पड़ा था। जिनमें से ज्यादातर महिलाओं का नाम भी बहुत कम लोग जानते है। सत्यप्रकाश गुप्ता की पुस्तक स्वाधिनता आन्दोलन और महिला सहभागिता में इसके बारे में जानकारी मिलती है। जो यहां है -  1) रानी राजेंद्र कुमारी - 1) सन् 1930 में ढाई साल के बच्चे के साथ 6 महिने तक जेल में रही। 2) सन् 1932 भारतीय दण्ड संहिता की धारा  143/188  के 21 ऑर्डिनेंस के अन्तर्गत 1 वर्ष की कैद और 60 रुपए का जुर्माने की सजा सुनाई। 3) सन् 1933 में कॉन्ग्रेस आन्दोलन के सिलसिले में फौजदारी कानून संशोधन अधिनियम की धारा 17(1) क्रिमिनल लॉ के अंतर्गत 28 अगस्त ,1933 को 6 माह की कैद और 50 रुपए के जुर्माने की सजा मिली। 4) सन् 1934 में फौजदारी कानून संशोधन अधिनियम की धारा 87 के  अंतर्गत 6 माह की कैद और 100 रुपए जुर्माना।   2) श्रीमती सरयू देवी -  1) सन् 1930 के सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लेंगे के कारण भारत प्रतिरक्षा कानून के धारा 129 के अंतर्गत 6 माह कैद की सजा मिली। 2) स...